{"_id":"68b736ad0e2217439a0c86b3","slug":"etawah-nine-congressmen-arrested-for-pelting-stones-on-bjp-workers-sent-to-jail-two-policemen-suspended-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: भाजपाइयों पर पथराव के आरोप में गिरफ्तार नौ कांग्रेसियों को भेजा गया जेल, दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: भाजपाइयों पर पथराव के आरोप में गिरफ्तार नौ कांग्रेसियों को भेजा गया जेल, दो पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 02 Sep 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष का मामला
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किए गए नौ कांग्रेसी नेताओं को मंगलवार को सीजीएम की कोर्ट में पेश किया गया। कांग्रेसियों का पक्ष रख रहे अधिवक्ता की दलीलों को खारिज करते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद सभी आरोपियों को महोला स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इससे पहले सभी आरोपियों का मेडिकल कराया गया। इस बीच कांग्रेसियों ने काफी हंगामा भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता सदर विधायक, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता और महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिमला शाक्य के नेतृत्व में नगर पालिका चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया था। इसके बाद सदर विधायक, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने घायल होने का दावा किया था। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी पथराव करने का आरोप लगाया था।
पथराव के बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका के सामने सड़क पर धरना देने बैठ गए थे। पुलिस ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य की तहरीर पर छह गंभीर धाराओं में आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आठ नामजद व एक अन्य कांग्रेसी अमित त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को सभी का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद सभी को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। सीजीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। आरोपियों को कोर्ट भेजे जाने के दौरान कलक्ट्रेट परिसर रोड पर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की। साथ ही अधिवक्ताओं ने भी आरोपी एडवोकेट पल्लव दुबे के पक्ष में नारेबाजी करते हुए भाजपा पर गलत फंसाने का आरोप लगाया।
लापरवाही में दो पुलिसकर्मी निलंबित
भाजपा और कांग्रेस के बीच हुए संघर्ष के मामले में एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि पथराव के मामले में प्रथम दृष्टया दो पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। नगर पालिका चौराहे पर क्यूआरटी प्रभारी प्रवीण कुमार और एसआई केके यादव की ड्यूटी थी। उन लोगों के नदारद होने की वजह से माहौल की स्थिति पहले से पता नहीं चल सकी। लापरवाही सामने आने पर दोनों को निलंबित कर दिया है।