फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Lovers and girlfriends committed suicide together bodies were found hanging from a neem tree

Etawah: प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ दी जान; नीम के पेड़ पर लटके थे शव, दुपट्टे और गमछे से बनाया फंदा, जांच शुरू

Sun, 01 Mar 2026 11:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Mar 2026 11:20 AM IST
सार

Etawah News: बकेवर के नगला भजू में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और प्रेमिका ने नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Etawah Lovers and girlfriends committed suicide together bodies were found hanging from a neem tree
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सुबह खेत पर नीम के एक ही पेड़ से प्रेमी व प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले, तो सुंदर बाबा के खेतों के पास स्थित बृजबिहारी राम लखन के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर दो शवों को लटकता देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की बात आ रही है सामने
बताया गया कि किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी, जबकि युवक ने गमछे का फंदा बनाकर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed