इटावा लायन सफारी: आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में दो शेरनियां गर्भवती, सितंबर में दे सकती हैं शावकों को जन्म
इटावा लायन सफारी में रह रहीं दो शेरनियों के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। शेरनियों का गर्भकाल 105 दिन का होता है। ऐसे में सितंबर के अंत तक दोनों शेरनीयां शावकों को जन्म दे सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा में गॉड फादर मनन की मौत के बाद लायन सफारी में छायी मायूसी अब जल्द ही दूर होगी। कान्हा का कुनबा बढ़ने की आहट से खुशी की लहर है। आईवीआरआई से दो शेरनियों की रिपोर्ट में गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद उनकी देखरेख बढ़ा दी गई है। बब्बर शेर मनन की 13 जून को स्किन कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी।
इसके बाद सफारी पार्क में मायूसी छायी हुई थी। कुछ समय पहले सफारी के प्रजनन केंद्र में बब्बर शेर कान्हा, सुल्तान और शेरनी जेसिका, जेनिफर को छोड़ा गया था। रुटीन चेकअप के तौर कुछ दिन पहले बरेली के आईवीआरआई में दोनों शेरनियों के सैंपल भेजे गए थे। मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट में गर्भधारण होने की बात सामने आने से लायन सफारी में खुशी की लहर दौड़ गई।
दोनों शेरनियों को प्रजनन केंद्र के अलग-अलग बाड़े में रखा गया है। सफारी के बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने बताया कि सफारी की दो शेरनी जेसिका व जेनिफर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों शेरनियों की बब्बर शेर कान्हा से मुलाकात कराई थी। मिलाने से पहले 3-4 माह दोनों को एक सेल में रखा जाता है। दोनों को साथ-साथ छोड़ा जाता है। इस बीच दोनों के व्यवहार का अध्ययन बारीकी से किया जाता है।
सितंबर में दे सकती हैं शावकों को जन्म
शेरनियों का गर्भकाल 105 दिन का होता है। ऐसे में सितंबर के अंत तक दोनों शेरनीयां शवकों को जन्म दे सकती हैं। सफारी के प्रजनन केंद्र में सेल को हाईजीन कर दोनों शेरनियों को रखा गया है। लगातार सफारी टीम उनकी हर क्रिया पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि कोरोना काल के दो वर्षों में एक भी शेर-शेरनी की मुलाकात नहीं कराई गई थी।
मनन ने दिया था नौ शावकों को जन्म
इटावा सफारी में पैदा हुए नौ शावकों में सभी शावक मनन से पैदा हुए थे। इसमें पांच बब्बर शेर सुल्तान, सिम्बा, बाहुबली, भरत, केसरी हैं। वहीं चार शेरनी रूपा, सोना, गार्गी और नीरजा हैं। इसमें आठ शावक जेसिका तो एक शावक जेनिफर का है।