{"_id":"6ad3c8eba2c1851fa00dc4c8","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1005-151654-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डीएम व एसएसपी के समाधान दिवस में 34 शिकायतों में सिर्फ छह का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डीएम व एसएसपी के समाधान दिवस में 34 शिकायतों में सिर्फ छह का निदान
Sun, 18 Oct 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता और एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 34 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि 28 शिकायतें लंबित गईं। सबसे अधिक शिकायतें जमीन पर कब्जे और अवैध निर्माण से संबंधित रहीं। डीएम ने लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
गांव फुलरई निवासी खेन पाल सिंह ने दबंगों पर उनकी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की शिकायत की। वहीं बार एसोसिएशन ने एसडीएम न्यायिक पर सही निर्णय नहीं लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। नगला रामसुंदर निवासी चंद्रवीर सिंह ने होलिका दहन की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की।
मोहल्ला लुधपुरा निवासी मुन्नी देवी ने अपने प्लॉट पर विपक्षी पक्ष की ओर से किए जा रहे निर्माण को रुकवाने की गुहार लगाई। जोनई निवासी हरिओम ने बताया कि लेखपाल ने जमीन की पैमाइश किए जाने के बाद सचिव ने वहां मिट्टी डलवा दी। नगला छंद निवासी मधु चौहान ने भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन और नाली पर किए गए कब्जे को हटवाने की शिकायत की।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. बीके सिंह, एसपी सिटी बबीता सिंह, एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार नेहा सचान, सीओ आयुषी सिंह, थाना प्रभारी कमल भाटी, बलरई थाना प्रभारी आलोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं चकरनगर में 16 शिकायतें आईं। जिसमें तीन का निपटारा किया गया। इधर भरथना में 17 शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ।