फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Kshetra Panchayat member Died in road accident

Etawah: सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत, हेलमेट न लगा होने से सिर में आई गंभीर चोटे

Thu, 23 Feb 2023 02:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Feb 2023 02:01 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Etawah: Kshetra Panchayat member Died in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के समथर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। ऊसराहार थानाक्षेत्र के समथर-बैवाह मार्ग पर हविलिया गांव की पुलिया के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन ने मानिकपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह (40) को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


करीब आधा घंटे बाद वहां से गुजरे अहिवरनपुरा गांव के एक व्यक्ति ने बाइक व संजीव सिंह को पड़ा देखा तो मानिकपुर गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और सीएचसी भरथना ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया था। जहां मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed