Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mustard oil at 200 per litre; household budget thrown off balance

Etawah News: सरसों का तेल 200 प्रति लीटर, रसोई का बजट लड़खड़ाया

Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil at 200 per litre; household budget thrown off balance
इटावा। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की महंगाई के बीच अब सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पिछले कुछ ही दिनों में सरसों तेल के दाम 180 रुपये से उछलकर 200 रुपये के स्तर तक पहुंच गए हैं। इसकी मुख्य वजह मंडियों में सरसों का भाव आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने के कारण तेल की उत्पादन में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

तेल की कीमतों में आए इस उछाल से मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिलाओं ने बताया कि सरसों का तेल भारतीय रसोई और रोजमर्रा के भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसके बिना काम नहीं चल सकता। पहले से ही आटा, दाल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों ने कमर तोड़ रखी है। ऐसे में अब तेल के दाम बढ़ने से मासिक घरेलू खर्च को संभालना बेहद कठिन हो गया है।
विज्ञापन

थोक तेल व्यापारी रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सीजन की शुरुआत में सरसों के अच्छे भाव मिलने के कारण तेल मिलों में पेराई का काम काफी तेजी से हुआ था। इसके चलते किसानों और मिल मालिकों के पास जमा पुराना भंडार लगभग खत्म हो गया है। वर्तमान में मंडियों में नई सरसों की आवक बेहद सीमित है, जिससे मिलों को कच्चा माल महंगा मिल रहा है। किराना व्यापारी राधेश्याम ने बताया कि दिवाली के बाद अब सहालग और सर्दियों की शुरुआत के कारण सरसों के तेल की खपत में स्वाभाविक रूप से तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने से लोग अब पाम ऑयल के बजाय शुद्ध सरसों तेल और कच्ची घानी को प्राथमिकता दे रहे हैं। मांग और आपूर्ति के इसी असंतुलन ने सरसों के तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है, जिससे फिलहाल आम लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed