{"_id":"6afc9471ba74b2a25d0dad19","slug":"no-repairs-even-after-three-years-villagers-struggle-with-mud-and-potholes-etawah-news-c-216-1-etw1004-153292-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तीन साल बाद भी मरम्मत नहीं, कीचड़ और गड्ढों से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तीन साल बाद भी मरम्मत नहीं, कीचड़ और गड्ढों से जूझ रहे ग्रामीण
Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सैफई। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में 20 से अधिक परियोजनाओं पर काम चल रहा है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। गांव गीजा में तीन साल पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों और गलियों को अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है।
मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने गांव पहुंचकर पड़ताल की तो ग्रामीणों का दर्द और जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी सामने आई। ग्राम गीजा से नगला हरनाथ बाली रोड और नगला भूरे की ओर जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ भरा हुआ है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान राधाकृष्ण ने बताया कि पंचायत में पानी की आपूर्ति भी सुचारु नहीं है। कई स्थानों पर पाइपलाइन लीक होने से गलियों में पानी भर रहा है।
वहीं कुलदीप कुमार ने बताया कि गांव में नई सीसी सड़क बनवाई गई थी, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के लिए उसे खोद दिया गया। तीन साल बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। आए दिन स्कूली बच्चे रास्तों पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन कुलदीप प्रजापति ने बताया कि गलियों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है आगामी कुछ दिनों में सभी खोदी गई गलियां और सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।