Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Operators are charging double the fare for sleeper buses bound for Delhi.

Etawah News: दिल्ली जाने वाली स्लीपर बसों में दोगुना किराया वसूल रहे संचालक

Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Operators are charging double the fare for sleeper buses bound for Delhi.
इटावा। दीपावली का पर्व संपन्न होने के बाद अब कामगारों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों ने अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। वापसी करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के चलते इटावा जंक्शन से गुजरने वाली दैनिक और स्पेशल ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। कंफर्म टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है, जिसका सीधा फायदा निजी स्लीपर बस संचालक उठा रहे हैं। वह यात्रियों से सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र और ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई 12 से अधिक स्पेशल ट्रेनें भी पूरी तरह फुल होकर चल रही हैं। जनरल कोचों में हालात और भी बदतर हैं, जहां यात्रियों को शौचालय के पास और दरवाजों पर खड़े होकर जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तत्काल टिकट के लिए सुबह से ही काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन चंद मिनटों में ही सीटें फुल हो जाने से अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने की मजबूरी का निजी स्लीपर बस संचालक जमकर फायदा उठा रहे हैं। सामान्य दिनों में इटावा से दिल्ली या नोएडा तक का स्लीपर बस का किराया जहां 500 से 800 रुपये के बीच रहता है, वहीं, अब बस संचालक यात्रियों से 1000 से 1200 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-19 स्थित बस अड्डों और बाईपास पर निजी बसों के एजेंट यात्रियों की मजबूरी को भांपते हुए मनमाना किराया मांग रहे हैं। परिवार के साथ लौट रहे यात्रियों के लिए यह दोगुना किराया जेब पर भारी पड़ रहा है, लेकिन कार्यस्थल पर समय से पहुंचने की मजबूरी में लोग अधिक रुपये देकर सफर करने को विवश हैं।
-------------
वर्जन---
निजी बस संचालकों के अधिक किराया वसूले जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कर जल्द ही इसकी जांच की जाएगी, अगर यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा होगा, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-प्रदीप कुमार, एआरटीओ।

--------------
ट्रेन में आरक्षण नहीं, तो बस से जाना मजबूरी

हर्ष नगर निवासी सौरभ भदौरिया ने बताया कि 17 नवंबर को कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली जाना है। दैनिक व स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पाया है। निजी स्लीपर बस संचालक भीड़ के चलते दोगुना किराया वसूल रहे हैं। अधिक किराया देकर जाना मजबूरी है।


--------------------------------
मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी पप्पू ने बताया कि काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली जाना लगा रहता है। ट्रेनों व बसों में भीड़ चल रही है। ऐसे में स्लीपर बसों में यात्रा करना मुफीद होता है। संचालकों ने इसका फायदा उठाते हुए सामान्य दिनों की अपेक्षा किराया बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed