फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Husband and father-in-law arrested for inciting suicide, five accused absconding

Etawah: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति व ससुर गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

Tue, 24 Jun 2025 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

Etawah News: जसवंतनगर के भारद्वाजपुरा में चार दिन पूर्व विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। महिला के परिजनों ने पति व ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
Etawah: Husband and father-in-law arrested for inciting suicide, five accused absconding
पुलिस गिरफ्त में ससुर व पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला भारद्वाजपुरा में चार दिन पूर्व विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता धर्मेंद्र कुमार निवासी लालपुरा ने पति अजय समेत सात लोगों पर पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी रामसहाय सिंह को सूचना मिली कि आरोपी पिता-पुत्र राजपुर तमेरी पुल के पास कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अजय कुमार और ससुर नेत्रपाल सिंह निवासी भारद्वाजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं सीओ आयुषी ने बताया कि मामले में सास, बहन समेत अन्य पांच आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed