फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Excise Department employee arrested for chain snatching, three others wanted

Etawah: चेन छीनने में आबकारी विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश

Tue, 25 Nov 2025 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Nov 2025 07:53 PM IST
सार

चेन छीनने में आबकारी विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी औरैया में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
Etawah: Excise Department employee arrested for chain snatching, three others wanted
आबकारी विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-आगरा हाईवे पर शनिवार दोपहर तीन बजे दवा व्यापारी को पीटकर चेन छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आबकारी विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी औरैया में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। लूट में शामिल उसके तीन अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम फुलरई निवासी गणेश दुबे शहर से अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि तभी दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया और गांव के पास पहुंचकर उन्हें रोक लिया था। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करके पुलिस ने मंगलवार दोपहर चेकिंग के दौरान जमुना बाग से धरवार जाने वाले मार्ग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने अपना नाम प्रशांत निवासी बाजपेई नगर रेलवे स्टेशन, कस्बा भरथना बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह औरैया में आबकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि बाकी के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed