फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Cattle collided with Vande Bharat Express, train halted for 50 minutes due to technical fault

Etawah: वंदे भारत एक्सप्रेस से मवेशी टकराया, प्रेशर पाइप में तकनीकी खामी आने से 50 मिनट रुकी ट्रेन

Sun, 23 Jun 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Jun 2024 12:13 AM IST
सार

Etawah News: वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकराने से प्रेशर पाइप में तकनीकी खामी आ गई। जिसके बाद ट्रेन करीब 50 मिनट तक स्टेशन के पूर्वी आउटर पर खड़ी रही।

विज्ञापन
Etawah: Cattle collided with Vande Bharat Express, train halted for 50 minutes due to technical fault
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकरा गया। जिससे प्रेशर पाइप में तकनीकी खामी आने पर ट्रेन करीब 50 मिनट तक स्टेशन के पूर्वी आउटर पर खड़ी रही। सूचना पर रेल टेक्नीशियन खामी को दुरुस्त करने पहुंच गए। इससे यातायात प्रभावित रहा। शनिवार शाम करीब आठ बजे कानपुर से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से मवेशी टकरा गया। तभी इंजन से मवेशी टकरा गया।

विज्ञापन


तेज आवाज के साथ मवेशी के चीथड़े उड़ गए और मांस के टुकड़े इंजन में फंस गए। पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन से मांस के लोथड़े निकाले। प्रेशर पाइप में खामी आने की सूचना पर रेल टेक्नीशियन की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। करीब 50 मिनट बाद तकनीकी खामी को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed