फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Bride missing from beauty parlor returned after five hours, groom refused to marry

Etawah: पार्लर गई दुल्हन पांच घंटे बाद लौटी, दूल्हे ने किया शादी से इनकार, पिता को पड़ा हार्ट अटैक

Thu, 01 May 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 09:30 PM IST
सार

Etawah News: लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। पिता को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Etawah: Bride missing from beauty parlor returned after five hours, groom refused to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यूटी पार्लर के लिए घर से निकली दुल्हन पांच घंटे बाद लौटी तो दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। बेटी गायब होने की सूचना पर पिता को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक की की शादी फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की एक युवती से हो रही थी। मंगलवार रात को शहर के एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


इस बीच दूल्हा पक्ष के लोग पहुंच गए थे। जानकारी मिली कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई थी और अब वहां नहीं है। इससे बरातियों व जनातियों में खलबली मच गई। दुल्हन को परिजनों ने तलाशना शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद दुल्हन बिना तैयार हुए परिजनों के साथ गेस्ट पहुंची तो दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। बेटी के गायब होने की सूचना पर पिता को हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें आयुर्विज्ञान विवि भर्ती कराया, जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उधर, दुल्हन पक्ष के लोगों ने कोतवाली में दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed