{"_id":"60e6d8bcbbdf543fa802f735","slug":"etawah-beats-kanpur-in-online-studies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऑनलाइन पढ़ाई में इटावा ने कानपुर को पछाड़ा, छात्रों का वर्चुअल पढ़ाई से किनारा, पढ़ें ये खास रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऑनलाइन पढ़ाई में इटावा ने कानपुर को पछाड़ा, छात्रों का वर्चुअल पढ़ाई से किनारा, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
Thu, 08 Jul 2021 04:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:32 PM IST
सार
संयुक्त शिक्षा निदेशक केके गुप्ता ने इसकी हकीकत जानने के लिए इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर और कानपुर देहात में ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार भले ही दावा कर रही हो कि सभी छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है और कोर्स पूरा कराया जा रहा है पर हकीकत कुछ और ही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कानपुर मंडल के सभी जिलों में ऑनलाइन पढ़ाई की हकीकत जानने के लिए रिपोर्ट तैयार की है।
इसमें पता चला है कि 45 फीसदी छात्र विभिन्न कारणों से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। यही नहीं ऑनलाइन पढ़ाई करने में इटावा जिले के बच्चे सबसे आगे हैं। कानपुर नगर का दूसरा स्थान है। कोरोना के चलते बीते दो वर्षों से ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई ही विकल्प थी। कुछ स्कूल जूम, गूगल मीट या अन्य एप से पढ़ाई करवा रहे हैं तो कुछ व्हाट्सएप के जरिये छात्रों को नोट्स और पढ़ाई संबंधी वीडियो भेज रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक केके गुप्ता ने इसकी हकीकत जानने के लिए इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर और कानपुर देहात में ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार करवाई है।
विज्ञापन
इटावा में ऑनलाइन मोड से पढ़ने वाले छात्र 72.31 फीसदी हैं। कानपुर नगर में 58.27 फीसदी छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में आर्थिक कमजोर वर्ग के छात्र प्रवेश लेते हैं। आर्थिक तंगी, स्मार्टफोन की कमी, गांवों में इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ पा रहे हैं। बता दें कि ये आंकड़े 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के हैं।

ये है रिपोर्ट
जिला छात्रों की संख्या ऑनलाइन पढ़ने वाले छात्रों की संख्या
इटावा 48770 35268
कानपुर नगर 95977 55925
कन्नौज 55354 29628
औरैया 48023 20206
कानपुर देहात 51786 15484
फर्रुखाबाद 56163 33201
नंबर गेम
72.31 फीसदी छात्र इटावा के कर रहे हैं ऑनलाइन पढ़ाई
58.27 फीसदी छात्र कानपुर नगर के जुड़े हैं ऑनलाइन