फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Auto rams into a poorly parked pickup from behind five injured including the driver

Etawah: खराब खड़े पिकअप में पीछे से घुसा ऑटो, चालक समेत पांच घायल…गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Wed, 19 Nov 2025 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Nov 2025 12:00 PM IST
सार

Etawah News: बकेवर ओवरब्रिज से 200 मीटर पहले कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर खराब खड़ी पिकअप में पीछे से एक ऑटो घुस गया। इसमें ऑटो चालक समेत पांच सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Etawah Auto rams into a poorly parked pickup from behind five injured including the driver
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर खराब खड़े पिकअप में ऑटो में पीछे जा घुसा। हादसे में ऑटो में सवार चालक समेत पांच सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस व हाईवे की टीम ने घायलों को 50 शैय्या अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। बुधवार सुबह एक ऑटो शहर से सवारियां भरकर बकेवर आ रहा था। सुबह करीब पांच बजे बकेवर ओवरब्रिज से 200 मीटर पहले खराब खड़ी पिकअप में ऑटो पीछे से घुस गया।

विज्ञापन

हादसे में विजय निवासी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, अनूप राधेश्याम निवासी लखीमपुर खीरी, महेश निवासी ग्राम नगला सावत खां थाना बकेवर, प्रताप निवासी नगला सांवत खां, ऑटो चालक सत्यनारायण गुप्ता निवासी खेड़ा मुहाल लखना हाल पता कस्बा इकदिल घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंच गई। टीम ने घायलों को 50 शैय्या अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

ऑटो के चालक को झपकी आने की वजह से हादसा
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। एसओ विपिन मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि ऑटो के चालक को झपकी आने की वजह से वह आगे खड़ी पिकअप नहीं देख सका। इसलिए हादसा हो गया। मैक्स पिकअप चालक कपिल निवासी रसूलपुर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ ने बताया मैक्स गाड़ी का पहिया खराब हो गया था। उसे वह और उसका एक सहयोगी बदल रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed