{"_id":"68e8b9cb22792dba85066446","slug":"etawah-akhilesh-yadav-says-government-is-conspiring-to-end-reservation-netaji-memorial-inaugurated-next-year-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- आरक्षण खत्म करने का सडयंत्र कर रही सरकार, नेताजी मेमोरियल का शुभारंभ अगले साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- आरक्षण खत्म करने का सडयंत्र कर रही सरकार, नेताजी मेमोरियल का शुभारंभ अगले साल
Fri, 10 Oct 2025 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:16 PM IST
सार
Etawah News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में सरकार पर आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नेता जी मेमोरियल का शुभारंभ अगले साल 22 नवंबर को नेताजी के जन्मदिन पर किया जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आरक्षण खत्म करने के लिए सरकार षड्यंत्र कर रही है। यह बात गुरुवार को मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर सैफई में हुए कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता करके कही। उन्होंने कहा कि संविधान ही सबकी ढाल है। हम उसे बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि नेता जी मेमोरियल का शुभारंभ 22 नवंबर नेताजी के जन्मदिन पर अगली साल करेंगे। प्रयास है कि तब तक मेमोरियल के मुख्य हिस्से का काम पूरा कराने का प्रयास है। बोले कि नेताजी की पुण्य तिथि पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि गलत मंशा वालों को सरकार से हटा देंगे।
विज्ञापन