फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: After Jaimal, angry bride reached police station

Etawah: जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन में हुआ झगड़ा, नाराज दुल्हन थाने पहुंची, फिर हुआ ये सब

Mon, 04 Mar 2024 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 07:07 PM IST
सार

जयमाल के बाद दूल्हा और दुल्हन किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि नाराज दुल्हन थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौते के बाद शादी हुई। 

विज्ञापन
Etawah: After Jaimal, angry bride reached police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के करहल में जयमाल के बाद दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज दुल्हन थाने पहुंच गई। थाने में दोनों पक्षों के लोगों के समझाने पर दुल्हन की नाराजगी दूर हुई दोनों में शादी हो गई। बसरेहर के एक गांव के युवती की शादी करहल कस्बे के युवक से तय हुई थी। शनिवार को दोनों की शादी करहल के ही एक गेस्ट हाउस में होनी थी। इसके लिए दुल्हन पक्ष के लोग बसरेहर गए हुए थे।
विज्ञापन


यहां जयमाल होने के बाद युवक, युवती अपने-अपने कमरे में चले गए। बताते हैं कि इस बीच दूल्हा, दुल्हन के कमरे में पहुंच गया और कहासुनी होने लगी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने दुल्हन के थप्पड़ मार दिया। नाराज दुल्हन शिकायत के लिए थाने पहुंच गई। इस पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। मध्यस्थता करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराया और फिर शादी समारोह पूरा हुआ। एसओ करहल कुशल पाल सिंह ने बताया कि रात में एक गेस्ट में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों का थाने में समझौता हो गया था। इसके बाद रीति-रिवाज पूरे करके शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed