फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident Two sleeper buses collide on the expressway chaos ensues Seven passengers seriously injured

Etawah Accident: एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसें भिड़ीं, मची चीख-पुकार…सात यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Jan 2026 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:00 PM IST
सार

Etawah News: इटावा में एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसों और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

विज्ञापन
Etawah Accident Two sleeper buses collide on the expressway chaos ensues Seven passengers seriously injured
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे के 112.5 किलोमीटर पॉइंट पर दिल्ली से आजमगढ़ और दिल्ली से गोरखपुर जा रही दो स्लीपर बसें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे पहले दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस ने आगे खड़े एक ट्रक को टक्कर मारी।

विज्ञापन

इसी बीच, पीछे से आ रही दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली बस अनियंत्रित होकर आगे खड़ी बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल हुए यात्रियों की पहचान शिवम निवासी ग्राम ईश्वरी भिंड, नितेश निवासी ग्राम ईश्वरी भिंड और सलमान निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

विज्ञापन



पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया
वहीं, दूसरी बस से विक्की और उसके दो साथी निवासी झुंझुनू, हरियाणा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed