{"_id":"6388abab34c5df70ec664994","slug":"etawah-accident-father-died-and-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: खड़े ट्रक में घुसी कार, पिता की मौत और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: खड़े ट्रक में घुसी कार, पिता की मौत और बेटा घायल
Thu, 01 Dec 2022 07:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:29 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कठौतिया में आगरा-लखनऊ एक्प्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त कार और मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिल्ली के रोहिणी निवासी अजय गुप्ता (45) गुरुवार सुबह बेटे तनिष्क गुप्ता (20) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कठौतिया गांव के पास उनकी कार येलो लाइन पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पुहंची ऊसराहार पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने अजय गुप्ता को मृत घोषित कर दिया और तनिष्क का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कार अजय चला रहे थे। अनुमान है कि झपकी आने से कार ट्रक में घुसी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं, ट्रक और कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। हादसे के बाद चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर भाग गए हैं। इनके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन