फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident Bus carrying devotees to Kumbh collided with dumper 20 injured seven referred to hospital

Etawah Accident: श्रद्धालुओं को कुंभ लेकर जा रही बस डंपर से टकराई, 20 घायल…सात यात्री जिला अस्पताल रेफर

Thu, 06 Feb 2025 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Feb 2025 10:22 AM IST
सार

Etawah News: कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं को कुंभ लेकर जा रही बस डंपर से टकरा गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें सात यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Etawah Accident Bus carrying devotees to Kumbh collided with dumper 20 injured seven referred to hospital
Etawah Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर कस्बे में आगरा-कानपुर सिक्सलेन हाईवे पर बस गुरुवार सुबह ट्राला ट्रक से टकरा गई। हादसा बकेवर ओवरब्रिज पर हुआ, जहां दिल्ली से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस के चालक सहित 20 सवारियां घायल हो गई।

विज्ञापन

13 यात्री महेवा सीएचसी से उपचार करा कर चले गए, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह लगभग पौने पांच बजे बकेवर ओवरब्रिज के पास दिल्ली से आ रही बस ट्राले में पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक स्टीयरिंग के बीच फंस गया।
विज्ञापन




सात यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया
सूचना पर टोल प्लाजा की टीम और बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह राठी, कस्बा इंचार्ज हाकिम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। टीम ने रेस्क्यू करके चालक को निकला। अन्य सवारियों को भी उतारकर घायल लोगों को सीएचसी भिजवाया। यहां सात यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed