फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Entrepreneurs can play an important role in the development of the district

Kanpur News: जनपद के विकास में महती भूमिका निभा सकते उद्यमी

Sun, 29 Jun 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs can play an important role in the development of the district
भामाशाह जयंती पर उद्यम प्रतिनिधि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीएम आलोक सिंह व मौजूद अन् - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील सभागार में शनिवार को दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के तौर पर मनाई गई। यहां मुख्य अतिथि डीएम आलोक सिंह ने जिले में सर्वाधिक कर जमा करने वाले पांच उद्यम के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां डीएम ने कहा कि दानवीर भामाशाह मेवाड़ राज्य के महान कोषाध्यक्ष और राष्ट्रसेवक थे। वह देश के पहले संगठित व्यापारी वर्ग के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनकी दानशीलता, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी व्यापारियों के लिए आदर्श हैं।
विज्ञापन

उन्होनें कहा कि व्यापारी वर्ग को इनसे प्रेरणा लेकर और अच्छा कार्य करना चाहिए। मेसर्स शिवानी डिटर्जेंट प्राइवेट लिमिटेड से नीरज सिंह, मेसर्स फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड से शांतनु भाटिया, मेसर्स वंसल नारायण उद्योग से नितिन अग्रवाल, मेसर्स श्रीयम मोटर्स से सुभाष चंद्र मिश्रा व मेसर्स मंगलम वायरऑन से गोपाल मंगलम अग्रवाल को सम्मानित किया गया। व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लाइव प्रसारण भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि समाज सेवा, कर अदायगी और पारदर्शी व्यापार प्रणाली के जरिए उद्यमी जनपद विकास में महती भूमिका निभा सकते हैं। कहा कि उद्योग के लिए जिले में लगभग 235 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इससे भविष्य में उद्यम विकास को अधिक प्रगति मिलेगी। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार पवन कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्य कर देवेंद्र सिंह, उपायुक्त राज्य कर अमित अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सऊद, सहायक आयुक्त राज्य कर नरेश कुमार, अजय विक्रम, अजयेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed