{"_id":"6acbc28fabb5f4618008a9a6","slug":"entered-hotel-under-the-pretext-of-getting-water-snatched-the-proprietor-s-chain-and-rudraksha-necklace-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पानी लेने के बहाने होटल में घुसे तीन बदमाश, संचालक की चेन और रुद्राक्ष माला लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पानी लेने के बहाने होटल में घुसे तीन बदमाश, संचालक की चेन और रुद्राक्ष माला लूटी
Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
थाना महाराजपुर
महाराजपुर के महौली हाईवे पर होटल में पानी खरीदने के बहाने घुसे दो बदमाशों ने संचालक के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला लूट ली। बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़े तीसरे साथी के साथ तीनों फरार हो गए। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अलाऊलखेड़ा डोमनपुर निवासी भानुप्रताप सिंह महौली हाईवे पर देहाती हवेली नाम से होटल चलाते हैं। बताया कि नौ अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे तीन युवक पानी खरीदने के बहाने होटल पहुंचे। इनमें से दो युवक पानी लेने के लिए अंदर आए, जबकि तीसरा साथी बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़ा रहा।
आरोप है कि दोनों युवक पानी का भुगतान करने के बहाने भानुप्रताप के पास पहुंचे और अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर करीब 40 ग्राम सोने की चेन और सोने की रुद्राक्ष की माला छीन ली। इसके बाद तीनों बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।