{"_id":"6a9d915f3527719bf7035c56","slug":"ended-her-life-mother-depressed-over-son-s-death-hangs-herself-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ी जीवन की डोर: बेटे की मौत से डिप्रेशन में आई मां ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ी जीवन की डोर: बेटे की मौत से डिप्रेशन में आई मां ने फंदा लगा दी जान
Sun, 06 Sep 2026 09:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल पहले बेटे की मौत और चार माह पूर्व प्रावेट नौकरी छूटने से डिप्रेशन में चल रहीं शुक्लागंज के प्रेमनगर निवासी माधुरी देवी (42) ने शनिवार देर शाम वहीं पर अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। फूलबाग निवासी रोहित ने बताया कि उनकी चाची माधुरी देवी पत्नी सुरेश कश्यप शुक्लगंज में रहती थीं। करीब डेढ़ साल पहले उनके बेटे अमन ने जौनपुर में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
माधुरी तनाव में रहने लगीं। वह शिवाला में एक दुकान में नौकरी करती थीं। किन्हीं कारणों से उनकी नौकरी छूट गई। सुरेश भी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार देर शाम जब ड्यूटी से लौटे तो माधुरी को फंदे से लटका पाया। फीलखाना थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि घटनास्थल शुक्लागंज का है। परिजन माधुरी को इलाज के लिए केपीएम लाए थे। उनकी मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया। इसी प्रकार रावतपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह (45) ने डिप्रेशन में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन