फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   encounter in which two alleged criminals arrested in etawah

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बॉबी यादव समेत 2 गिरफ्तार

Wed, 27 Jun 2018 07:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Jun 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
encounter in which two alleged criminals arrested in etawah
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
यूपी के इटावा जिले में जसवंतनगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बुधवार रात करीब सवा एक बजे कचौरा रोड के गांव सिरहोल के पास बोलेरो सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ की जवाबी फायरिंग में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत एसओ व सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को पुलिस लाइन के सभागार में घायल बदमाश के साथी को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार रात को एक बजे मुखबिर की सूचना पर एसओ जसवंत नगर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कचौरा रोड पर जसवंतनगर से आ रही बोलेरो को रोकने का इशारा किया, इसमें सवार बदमाशों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। शक होने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने कार को सिरहौल रेड पर मोड़ दी। तभी सामने से आ रही पुलिस जीप को देखकर बदमाशों ने कार को मोड़ने की प्रयास किया लेकिन कार शिलान्यास पत्थर से टकरा गई। कार के टकराने के बाद बदमाश उससे उतर कर भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एसओ जसवंतनगर जितेंद्र प्रताप सिंह व सिपाही अजीत कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

encounter in which two alleged criminals arrested in etawah
मुठभेड में घायल एसओ जितेद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई, जिससे भाग रहे 50 हजार के इनामी बदमाश बॉबी यादव पुत्र अमृत सिंह निवासी दरियापुर थाना करहल मैनुपरी के पैर में जा लगी। घायल बॉबी के गिरते ही फायरिंग बंद हो गई। पुलिस ने घायल बॉबी और उसके  साथी अभिषेक पुत्र भुवनेश कुमार निवासी नगला अनियां को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका तीसरा साथी प्रदीप उर्फ बैरा पुत्र विशम्भर सिंह निवासी नगला दौलत थानाबरानाहल जिला मैनपुरी फरार हो गया। बदमाशों के पास से लूटी रायफल, एक बंदूक, रिवाल्वर व चोरी की बोलेरो कार खोखा कारतूस व मोबाइल बरामद हुए है। 


एसएसपी ने बताया कि बॉबी एक शातिर बदमाश है। उस पर मैनपुरी व इटावा जनपद से एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है। वह लूट डकैती के अलावा चोरी हत्या जैसे वारदतों को अंजाम देता है। उसके पास से बरामद की गई रायफल को उसने चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुरा के पास से लूटी थी। क्षेत्र के गांव दौलत पुर निवासी मनोज कुमार पुत्र प्रताप सिंह गार्ड की नौकरी करते थे। वह ड्यूटी कर वापस अपने घर पर जा रहे थे तभी रास्ते में बदमाशों ने उनके पास  से रायफल लूट ली थी।

इसकी रिपोर्ट चौबिया थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा उसके पास से पकड़ी गई बंदूक को उन लोगों ने जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबा निवासी सिपाही राम यादव पुत्र सुधीर यादव के घर से तीन सितम्बर 2016 को चुराई थी। जिसका मामला भी दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि 11दिसम्बर 2017 को बदमाशों ने खेडा घौलपुर के पास हाइवे पर प्रेम पाल निवासी बजीर पुर थानानारखी फिरोजाबाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 14 जनवरी 2018 को इन्ही लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ठंडी पुलिया के पास से अरविंद कुमार की स्कूटी मोबाइल व नकदी छीन ली थी। इसके अलावा 1 फरवरी 2018 को सुभाष पाल पुत्र देव सिंह से सराय भूपत के पास बाइक नकदी के अलावा अन्य सामान लूटा गया था।


 

encounter in which two alleged criminals arrested in etawah
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में बदमाशों ने इन लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बोलेरो कार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त कार उन्होंने हाथरस जिले से लूटी थी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बरामद हुई रिवाल्वर के सम्बंध में जानकारी की जा रही है कि वह रिवाल्वर कहां से लूटी गई थी। 

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गैग में कई लोग शामिल है। गैग के कुछ सदस्यों के बारे में जानकरी मिली है उन्हें तलाश किया जा रहा है। उन्होने बताया कि गैंग के सदस्य इटावा मैनपुरी आगरा के अलावा एनसीआर क्षेत्र में वारदतों को अंजाम देते है। गैग में कितने सदस्य है इसके बारे में जानकारी की जा रही है। बॉबी की गिरफ्तारी न होने पर  इटावा पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 

बॉबी एक शातिर बदमाश है। उस पर इटावा के विभिन्न थानों में हत्या व लूट के मामले दर्ज है। इसके अलावा उस पर पुलिस मुठभेड़ आदि के मामले मैनपुरी जिले में भी दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि बॉबी पर इटावा के चौबिया, जसवंतनगर, कोतवाली में मैनपुरी जिले के बरनाहल में भरी मामले दर्ज है। वहीं, पकड़े गए अभिषेक के खिलाफ जसवंतनगर कोतवाली में लूट व पुलिस मुठभेड़ के मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed