{"_id":"5c19daf2bdec2257071f5ded","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-kanpur-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस का 'हाफ एनकाउंटर' लेकिन 'दहशत फुल', बदमाशों में बढ़ा 'खाकी का खौफ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस का 'हाफ एनकाउंटर' लेकिन 'दहशत फुल', बदमाशों में बढ़ा 'खाकी का खौफ'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:50 AM IST
सार
- शहर में आए दिन हो रही मुठभेड़ के चलते शहर आने से कतरा रहे बदमाश
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर शहर में करीब दो महीने से चल रहे हाफ एनकाउंटर के चलते बदमाशों में दहशत है। कई तो अपनी जमानत कटवाकर जेल चले गए हैं, कई जिला छोड़कर चले गए हैं। अब ये लोग वापस आने से कतरा रहे हैं।
2 of 5
डेमो पिक
इनमें दहशत है कि पुलिस की गोली से कहीं लंगड़े न हो जाएं। उन्नाव एसओजी ने ऐसे ही एक शातिर के फोन को रिकार्डिंग में लगाया तो हाफ एनकाउंटर की दहशत के चलते उसने शहर आने से मना कर दिया। शहर का ही बिचौलिया उसे एक शख्स की हत्या की सुपारी लेने को कह रहा था।
3 of 5
डेमो पिक
बर्रा का रहने वाला धीरज गुप्ता लुटेरा है। उसके खिलाफ कल्याणपुर, कोतवाली में लूट के कई मामले दर्ज हैं। उन्नाव के माखी इलाके में एक शख्स की हत्या की 20 हजार रुपये में सुपारी ली थी। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
हाल में वह जेल से छूटा है। उन्नाव एसओजी जेल से छूटे बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी के चलते धीरज का मोबाइल लिसनिंग पर लिया। करीब 10 दिन पहले धीरज का मोबाइल ऑन हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
उसने कानपुर के एक बिचौलिए से बात की। उसने सुपारी लेने की बात कही तो धीरज ने यह कहकर मना कर दिया कि मैं शहर नहीं आऊंगा। कौन पुलिस की गोली खाकर लंगड़ा होगा। एसएसपी अनंत देव के कार्यभार संभालने से लेकर अब तक करीब दो महीने में 18 हाफ एनकाउंटर हो चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।