फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Encounter between police and accused of businessman robbery, one shot and three arrested, search for others

Orai: व्यापारी लूटकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली…तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sat, 10 Aug 2024 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

Orai News: पुलिस ने कालपी में व्यापारी के साथ तमंचा लगाकर लूट करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Encounter between police and accused of businessman robbery, one shot and three arrested, search for others
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम के जरिए कोतवाली कालपी को खबर मिली कि कुछ बदमाश मगरौल रोड के जोधर नाला के पास मौजूद हैं। वो बीती एक अगस्त को कालपी में सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ गुप्ता से लूटपाट कर चुके हैं। इसके बाद मौके पर एसओजी, कालपी और आटा पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी की गई।

विज्ञापन

इस पर अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दीपक उर्फ चकिया भोखरे निवासी नांदेड, महाराष्ट्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा तीन बदमाशों  मोनू परिहार व सोनू परिहार निवासीगण जिला भिंड मप्र और राज परिहार पुत्र पप्पू उर्फ श्रवण परिहार निवासी थाना कालपी जिला जालौन हाल निवासी मोहल्ला बघौरा थाना कोतवाली उरई को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, इनका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा, जबकि पकड़े गए सभी बदमाशों के पास से  अवैध असलहा, खोखा व जिंदा कारतूस के अलावा सर्राफा व्यापारी से लूटे गए रुपये, सोने-चांदी के जेवरात के साथ चोरी की एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों में एक जो राज  परिहार है, वो सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ गुप्ता के यहां पहले ड्राइवरी का काम करता था और कुछ माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य साथियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा
इसने ही सर्राफा व्यापारी की अपने बदमाश साथियों से रैकी करके घटना को अंजाम दिलवाया। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार कालपी के सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ गुप्ता से लूटपाट करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया गया है। इसमें मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए भेजा गया है, जबकि बाकी तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन बदमाशों के बाकी साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed