फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employee committed suicide in Ordnance factory

कानपुर: कर्ज से परेशान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Nov 2019 05:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Nov 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Employee committed suicide in Ordnance factory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित ओएफसी (आर्डनेंस फैक्टरी, कानपुर) में सूदखोरों से तंग आकर एक कर्मी ने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह उसका शव परिसर में लगे पीपल के पेड़ से लटकता मिला। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर खागा निवासी रविशंकर (45) अर्मापुर स्टेट स्थित सरकारी आवास में पत्नी ज्योति और दो बेटियों गुनगुन (3) और परी (छह माह) के साथ रहते थे। वह ओएफसी में सेल मशीन नंबर दो में इनग्रेवर (तोप की बैरल पर स्टांप लगाना) के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

 

पत्नी ज्योति के मुताबिक शनिवार को रविशंकर घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। इसकी जानकारी फतेहपुर आरटीओ कार्यालय में तैनात भाई विनोद को दी। तब से वह रविशंकर की खोजबीन कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को नहीं दी थी।

इधर सोमवार सुबह फैक्टरी कर्मी जब सेल नंबर दो की ओर पहुंचे तो पीपल के पेड़ से रविशंकर का शव लटका देखकर आलाधिकारियों को जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची अर्मापुर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शिवशंकर की मौत हैंगिंग से हुई है। 
 

नशे का लती था, ले रखा था कर्ज
परिजनों ने बताया कि रविशंकर शराब का लती था। सूदखोरों से उसने कर्जा ले रखा था। वसूली के लिए आए दिन सूदखोर आते थे। रविशंकर कर्जा नहीं चुका पा रहा है। ऐसे में पुलिस को आशंका है सूदखोरों से तंग आकर ही उसने खुदकुशी की। हालांकि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

फैक्टरी कब पहुंचा, जानकारी नहीं
इंस्पेक्टर ने बताया कि रविशंकर के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह काम पर गया था। शनिवार को छुट्टी थी। ऐसे में पुलिस समझ नहीं पा रही है कि आखिर वह फैक्टरी में कब और कैसे दाखिल हुआ। इस बाबत पुलिस ने फैक्टरी प्रशासन से भी जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed