{"_id":"601bb18c8ebc3e4b3a33e42d","slug":"employee-commits-suicide-by-hanging-himself-inside-the-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऑर्डनेंस फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी ने फांसी लगा की आत्महत्या, परिजन नहीं बता पाए खुदकुशी की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऑर्डनेंस फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी ने फांसी लगा की आत्महत्या, परिजन नहीं बता पाए खुदकुशी की वजह
Thu, 04 Feb 2021 02:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अर्मापुर स्थित ओएफसी में कार्यरत मशीनिस्ट रोज अली (55) ने बुधवार को फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह कर्मचारियों को उनके सेक्शन के बाहर टीन शेड के एंगल से नायलॉन की रस्सी के सहारे शव लटका मिला।
विज्ञापन
परिजन उनके खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पाए हैं। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। मूलरूप से गोंडा के अमदापुर निवासी रोज अली पत्नी अनीसुन निशा, दोनों बेटों अब्दुल, इरशाद और बेटी हिना के साथ अर्मापुर स्टेट टाइप-1 में रहते थे। बेटे अब्दुल ने बताया बुधवार को पिता फैक्ट्री में रुक गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे साथी कर्मचारियों से घटना का पता चला। अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बेटों ने सूदखोर से ब्याज पर रुपये लेने की बात से इनकार किया है। किसी पर आरोप भी नहीं लगाया।
विज्ञापन
सन् 2023 में था रिटायरमेंट
बेटे ने बताया कि वर्ष 1982 में पिता की ज्वाइनिंग हुई थी। वर्ष 2023 में रिटायर होने वाले थे। वह अक्सर कहते थे कि अब काम करने का मन नहीं करता है। सब कुछ छोड़कर पैतृक गांव चले जाएंगेे। मोबाइल खराब होने की वजह से वह घर पर ही छोड़ जाते थे। अब्दुल कल्याणपुर के मसवानपुर में सैलून चलाता है, जबकि इरशाद लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्योरिटी गार्ड है।