फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Emphasis on increasing farmers' income through potato-based products.

Kanpur News: आलू आधारित उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

Fri, 04 Sep 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing farmers' income through potato-based products.
गुरसहायगंज। आलू का उचित मूल्य न मिलने से किसान परेशान हैं। उत्पाद का एक हिस्सा आलू आधारित उत्पाद तैयार करने में लगाया जाए, तो किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है। तालग्राम विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तेरा रब्बू में खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रूबी चतुर्वेदी के पति प्रवीण चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम आयोजक एवं राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद दो लाख रुपये तक की यूनिट स्थापित करने पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। डीआरपी शिवम त्रिपाठी लाभार्थियों का प्रस्ताव तैयार कर बैंक को भेजेंगे। बैंक ऋण और विभागीय सब्सिडी के माध्यम से उद्यम स्थापना में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आलू से विभिन्न उत्पाद बनाने, मूल्यवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण की विधियों और उत्पाद की गुणवत्ता की जानकारी दी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा मानकों के साथ बैंक ऋण के लिए आवश्यक अभिलेख और सिबिल स्कोर की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तथा उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पर ड्रॉप मोर क्रॉप के तहत टपक सिंचाई पर मिलने वाले 90 प्रतिशत तक अनुदान की जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर सावरकर फाउंडेशन के डॉ. सचिन द्विवेदी, अध्यक्ष अमित कुमार और संदीप कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सभी 30 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed