फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Emergency Life Skilled Training

जीवन रक्षक प्रणाली का तौर-तरीका जानना बेहद जरूरी, ताकि घायल अस्पताल पहुंचने से पहले दम न तोड़े

Mon, 24 Dec 2018 12:29 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Dec 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Emergency Life Skilled Training
डेमो पिक
कोई हादसा होने पर आम लोग भी जीवन रक्षक प्रणाली के संबंध में इतनी जानकारी तो रखें कि घायल अस्पताल पहुंचने के पहले दम न तोड़ें। इस प्रोजेक्ट के लिए मेडिकल कालेज को शासन ने दो करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन


जीवन रक्षक प्रणाली का तौर-तरीका कैसा हो? इसके लिए अमेरिकी इमरजेंसी अवधारण से मदद ली जाएगी। मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि हैलट में इमरजेंसी व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए अमेरिका के पुलिस ईएमएस एकेडमी, न्यूयॉर्क के निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने डॉ. कृष्ण कुमार से बात की है। उन्होंने इमरजेंसी की नवीनतम उच्चीकृत सिस्टम की अवधारणा देने का वादा किया है। डॉ. कुमार मेडिकल कालेज के पढ़े-लिखे हैं और स्वरूपनगर के रहने वाले हैं। इससे उनकी शहर और प्रदेश की इमरजेंसी व्यवस्था सुधारने में दिलचस्पी है। प्राचार्य डॉ. लालचंदानी ने बताया कि डॉ. कृष्ण कुमार 15 नवंबर को कालेज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Emergency Life Skilled Training
डेमो पिक
इमरजेंसी व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के संबंध में उनसे बात हुई। बाद में भी उनसे संपर्क किया गया। इस संबंध में शुरुआत हो गई है। इमरजेंसी लाइफ स्किल्ड ट्रेनिंग शुरू करेगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये मिल गए हैं।

आईडीएच के पास सेंटर का भवन भी बनाया जा रहा है। अनेस्थेसिया विभाग कार्डियोपल्मोनरी रिसससिटेशन (सीपीआर) की व्यवस्था संभालेगा। इस संबंध में डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भी मशविरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed