{"_id":"5a1c0c594f1c1b87698be2c1","slug":"eleven-year-old-child-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन ने ऐसी दी धमकी कि 11 साल के भाई ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने ऐसी दी धमकी कि 11 साल के भाई ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता से शिकायत के डर से कानपुर के बिठूर में कक्षा छह के छात्र ने फांसी लगा ली। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिठूर के मैनावती मार्ग निवासी राजन कठेरिया राजमिस्त्री है। परिवार में पत्नी सोनी, दो बेटे सुभाष (11), नैतिक, दो बेटियां मुस्कान और प्रीति हैं।
विज्ञापन
बिना निमंत्रण एक समारोह में चला गया था
डेमो पिक
इलाकाई लोगों के मुताबिक सुभाष रानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज में पढ़ता था। वह शनिवार को बिना निमंत्रण एक समारोह में चला गया था। इसकी जानकारी बहन मुस्कान को हो गई थी। रविवार को मुस्कान और सुभाष का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में मुस्कान ने सुभाष को बिना निमंत्रण समारोह में जाने की शिकायत करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे के सहारे रस्से से फांसी लगा ली
डेमो पिक
इससे वह डर गया। वह कमरे में गया और पंखे के सहारे रस्से से फांसी लगा ली। मां खाने के लिए बुलाने गई तो उसे बेटे की मौत का पता चला। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।