फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eletraconc railway line mahoba

झांसी से बिछाई गई इलेक्ट्रिक लाइन, मार्च के अंतिम सप्ताह से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां : डीआरएम

Wed, 06 Mar 2019 12:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
eletraconc railway line mahoba
डेमो
महोबा मंडल रेल प्रबंधक झांसी समेत तमाम रेलवे के अफसरों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन महोबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर पाए जाने पर संतोष जताया। अफसरों ने झांसी से बिछाई गई इलेक्ट्रिक लाइन का जायजा लिया। डीआरएम ने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह में ही इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग करा ली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद झांसी से बांदा तक इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ेंगी। मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक झांसी अशोक कुमार मिश्रा, सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह, परिचालन प्रबंधक राहुल आदि अधिकारियों की टीमें रेलवे स्टेशन का अलग-अलग निरीक्षण करती रही।
विज्ञापन


 

इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग इसी माह में कराई जाएगी

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन का बांदा तक लगभग काम पूरा हो गया है। इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग इसी माह में कराई जाएगी। इसके बाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ेंगी।

परिचालन प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन में बनाए गए प्रतीक्षालय शेड को देखा। इसके बाद इलेक्ट्रिक लाइन के बिछाए गए खंभों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के पास गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर पालिका से खाली पड़ी जगह में सुलभ शौचालय का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव देने को कहा। सीनियर डीसीएम ने बुकिंग विंडो, प्रतीक्षालय कक्ष का भी निरीक्षण किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed