फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In villages without electricity for three days

गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं

Sat, 16 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
In villages without electricity for three days
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। शिवली व शोभन सबस्टेशन की 33 केवीए  लाइन में हुए फाल्ट से तीन दिन से करीब 90 गांवों में अंधेरा छाया है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई जगह पानी का भी संकट है। बुधवार को दोनों सबस्टेशनों से बिजली की सप्लाई अचानक बंद हो गई थी। इन स्टेशनों से कानपुर नगर व देहात क्षेत्र के कई गांवों को बिजली सप्लाई होती है। सबस्टेशन ठप होने से कस्बा शिवली, बसेन, दिलीप नगर, कैलई, मवैया, शोभन, बैरी सवाई, बैरी दरियाव, बाघपुर, जुगराजपुर समेत 90 गांवों में अंधेरा छा गया। तीन दिन से बिजली न आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शिवली में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप है। लगभग दस हजार की आबादी वाले कस्बे के लोगों को हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। कस्बे के अधिवक्ता गिरीश मिश्रा, प्रधानाचार्य उमाशंकर शुक्ल, बैरी सवाई के केके चटर्जी ने कहा कि बिजली न आने से घर में बैठना मुश्किल हो गया है।  चौबेपुर खंड के अधिशासी अभियंता आरएस मिश्रा ने बताया कि अवर अभियंता राजेश प्रसाद व उनकी टीम फॉल्‍ट खोजने में लगी है। जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल होगी।
चमनगंज में 22 घंटे गुल रही बिजली
कानपुर। भीषण गर्मी में बिजली के फॉल्ट शहरियों को रुला रहे हैं। मांग और आपूर्ति में अंतर होने से एक से दो घंटे के लिए इमरजेंसी रोस्टरिंग शुरू कर दी गई है, जिसका कोई समय निर्धारित नहीं है। गुरुवार रात एक बजे से दो बजे तक इमरजेंसी रोस्टरिंग से पूरे शहर की बिजली गुल रही। चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में ट्रांसफार्मर फुंकने से 22 घंटे तक बिजली गुल रही। पार्क में रखा ट्रांसफार्मर गुरुवार शाम आठ बजे फुंक गया। उसे बनाकर रात में चालू किया गया जो थोड़ी देर में फिर दगा दे गया। केस्को के गैंग ने शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे काम शुरू किया। शाम करीब छह बजे आपूर्ति चालू हुई। हालसी रोड में तार पर पेड़ गिरने से सुबह सात से दस बजे तक आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा शहर के गुजैनी, नौबस्ता, गुलमोहर विहार, आनंदपुरी आदि इलाकों में फाल्ट से कई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

आज यहां छह घंटे तक गुल रहेगी बिजली
कानपुर। पनकी बी ब्लाक रतनपुर सबस्टेशन के एफ ब्लाक फीडर से शनिवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसकी वजह से सुंदर नगर, जीएसवी नगर, पनकी, रतनपुर एफ ब्लाक में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी केस्को मीडिया प्रभारी आरडी पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम नगर मेें ट्रांसफार्मर जला
कानपुर। श्याम नगर सब्जी मंडी में लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इससे श्यामनगर ब्लाक सी, ई ब्लाक और भगवंत टटिया की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यहां पहुंची दमकल ने ट्रांसफार्मर से आग पर काबू पाया। देर रात आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। श्याम नगर सब्जी मंडी पर रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। सूचना पर शट डाउन लेने के बाद दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। यहां पहुंची केस्को टीम ट्रांसफार्मर ठंडा होने का इंतजार कर रही थी। मामले में अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर आग लगने का कारण नहीं चल सका है। टीम भेजी गई है, पब्लिक की सुविधा को वैकल्पिक व्यवस्था बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed