फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity was cut off in 40 villages of Akbarpur Nagar and Growth Center.

Kanpur News: अकबरपुर नगर व ग्रोथ सेंटर के 40 गांवों में गुल रही बिजली

Thu, 25 Sep 2025 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in 40 villages of Akbarpur Nagar and Growth Center.
कानपुर देहात। 33 केवी लाइन में फाल्ट से बुधवार को अकबरपुर नगर व ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र के 50 फैक्टरियों व 40 गांवों की बिजली गुल रही। करीब डेढ़ घंटे बाद फाल्ट दुरुस्त होने पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

जैनपुर में 132 केवी उपकेंद्र से अकबरपुर व ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र जुड़े हैं। दोपहर में रोस्टिंग पर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। शाम को 4 बजे बिजली आपूर्ति का प्रयास हुआ तो 33 केवी लाइन में फाल्ट की जानकारी हुई। इस पर जेई अवधेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े माती, बाढ़ापुर व अकबरपुर फीडर के करीब छह हजार कनेक्शनों की बिजली गुल रही। जबकि ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र से जुड़ी 50 फैक्टरियों व 40 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

उमस से लोग बेहाल रहे। मेन लाइन का फाल्ट दुरुस्त कराकर शाम करीब 5:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। व्यापारी दिलीप ओमर, मयंक आदि ने बताया कि त्योहारी सीजन में बिजली गुल होने से समस्या होती है। उमस भरी गर्मी में कर्मी व ग्राहक भी परेशान होते हैं। जेई ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
चार घंटे बंद रहेगी रसूलाबाद ग्रामीण उपकेंद्र की बिजली
कानपुर देहात। रसूलाबाद ग्रामीण उपकेंद्र को जोड़ने वाली मुख्य लाइन के ढीले तारों को कसने और पेड़ों की डालों की कटाई आदि को लेकर गुरुवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जेई राजेश कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरम्मतीकरण व पेड़ों की डालियों की कटाई का काम होगा। लोग पेयजल आदि का इंतजाम कर लें ताकि परेशानी न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed