{"_id":"62d4f69e7076560afc0063a3","slug":"electricity-team-went-to-check-in-jalaun-assaulted-tahrir-given-to-kotwali-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चैकिंग करने गई बिजली टीम के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चैकिंग करने गई बिजली टीम के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
Mon, 18 Jul 2022 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:29 AM IST
सार
कोंच थाना क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को वहां जमा हुई भीड़ ने खदेड़ दिया। इस बीच मारपीट भी की गई। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसी तरह वहां से बचकर निकले और थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ी बिजली विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के कोंच थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली चेकिंग करने निकली टीम के साथ आजाद नगर में मारपीट हो गई। सूचना पर सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि कस्बे के आजाद नगर में सुबह लगभग सात बजे विद्युत विभाग की टीम एसडीओ अनुरुद्ध कुमार मौर्य और जेई रामू गुप्ता की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए चैकिंग करने लिए निकली थी।
विज्ञापन
आजाद नगर में गुस्साएं लोगों ने आपा खोकर बिजली विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और एसडीओ के साथ भी हाथापाई कर डाली। किसी तरह भाग कर बिजली कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई, कोतवाल बलिराज शाही, मंडी चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार, सुरही चौकी इंचार्ज संतराम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद भीड़ को घरों को चलता किया।
विज्ञापन
एसडीओ बिजली टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।