{"_id":"68acc98d301fb243970bd244","slug":"electricity-supply-of-seven-substations-was-cut-off-due-to-rain-35-thousand-houses-in-darkness-kanpur-news-c-220-1-akb1002-130875-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश में गुुल हुई सात उपकेंद्रों की बिजली, 35 हजार घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश में गुुल हुई सात उपकेंद्रों की बिजली, 35 हजार घरों में अंधेरा
Tue, 26 Aug 2025 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बारिश की वजह से कई जगह बिजली लाइनों में फाल्ट हुए। वहीं पचेहरा फीडर का एक पोल गिर गया। हालात ये हुए कि रात में सात उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। करीब 35 हजार घरों में अंधेरा हो गया। घंटों बिजली गुल रही। सुबह पेयजल किल्लत रही।
बालाजी आंट उपकेंद्र से पचेहरा फीडर जुड़ा है। बारिश के दौरान खेतों में जलभराव से अहिरानी के पास 11 केवी लाइन का पोल गिर गया। इससे सोमवार भोर में गुल हुई अहिरानी व गुरगवां की बिजली आपूर्ति दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी। पानी सूखने पर ही पोल दुरुस्त कराया जा सकेगा। इसी प्रकार मेन लाइन में फाल्ट से अमरौधा उपकेंद्र रविवार रात करीब आठ बजे ठप हो गया। इससे करीब 25 गांवों व अमरौधा की बिजली गुल रही। देर रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
इसी प्रकार मैथा उपकेंद्र रविवार देर रात करीब 10 बजे ठप हो गया। पूरी रात करीब 40 गांवों की बिजली गुल रही। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। नोनापुर फीडर की बिजली भोर में करीब 4 बजे गुल हो गई। फाल्ट ठीक करने के बाद सुबह करीब 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह झींझक, रूरा व बनीपारा उपकेंद्र से भी पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
.....................
वर्जन.....
बारिश की वजह से लाइनों मेें फाल्ट या केबल बॉक्स फुंकने व अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई है। गिरा पोल भी जल्द ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। - सुमित व्यास, अधीक्षण अभियंता
...............
झींझक समेत सौ गांवों में 14 घंटे गुल रही बिजली
झींझक। जैतीपुर के पास एक बार ठीक कराए जाने के बाद देर रात दोबारा 33 केवी केबल बॉक्स फुंक गया। इससे 100 गांवों व झींझक नगर के दो मोहल्लों की बिजली 14 घंटे गुल रही। कठिका पारेषण केंद्र से झींझक नवीन बिजली उपकेंद्र जुड़ा है। 33 केवी लाइन में जैतीपुर के पास केबल बॉक्स रविवार सुबह फुंक गया था। करीब पांच घंटे बाद इसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। इधर बारिश की वजह से देर रात करीब 10.30 बजे यह केबल बॉक्स दोबारा फुंक गया। इससे औरंगाबाद, मंगलपुर, अकारू, कांशीराम व भोलानगर फीडरों से जुड़े 100 गांवों व झींझक के भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्लों की बिजली गुल रही। पूरी रात बिजली गुल रही। सोमवार सुबह खामी ठीक कराई जा सकी। दोपहर में करीब 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई पंकज कुशवाहा ने बताया कि 33 केवी केबल बॉक्स फुंकने से स्थिति बनी थी। अब बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। (संवाद)
...............
फोटो- 7 रूरा बिजली उपकेंद्र में वीसीबी की जांच करते कर्मी। संवाद
रूरा समेत 84 गांवों की बिजली गुल
रूरा। बारिश में फाल्ट से उपकेंद्र से जुड़े 84 गांवों व रूरा की बिजली रात करीब 10 बजे गुल हो गई। बारिश कुछ थमने पर बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। देर रात करीब 12 बजे 84 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मगर झींझक मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर पंचर होने और उपकेंद्र शक्ति कक्ष में लगी डीसी बैटरी का चार्जर फुंकने से तीन कोल्ड स्टोरेज व छह हजार घरों की बिजली पूरी रात गुल रही। इन्वर्टर दगा दे जाने से सोमवार सुबह सरकारी कार्यालयों, डाकघर, थाना आदि में कंप्यूटर ठप रहे। बारिश थमने पर फाल्ट दूर किए जा सके। करीब 14 घंटे बाद दोपहर सवा एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ बृजेंद्र कुमार ने बताया कि डिस्क फुंकने व डीसी बैटरी का चार्जर फुंकने से रात में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सोमवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। (संवाद)