फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity generated from garbage, smart helmet will send a message in case of an accident

Kanpur News: कूड़े से उत्पन्न की बिजली, स्मार्ट हेलमेट दुर्घटना होने पर देगा संदेश

Fri, 21 Nov 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity generated from garbage, smart helmet will send a message in case of an accident
मंडलस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मॉडल देखते शिक्षक। - फोटो : संवाद
कानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से गुरुवार को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में मंडलस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इसमें कानपुर मंडल के 99 छात्र-छात्राओं ने अपने नवोन्मेषी वैज्ञानिक मॉडलों की प्रस्तुति दी। ग्रीन साइकिल सेंटिनल, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, झटका-रोधी स्ट्रेचर और स्मार्ट हेलमेट जैसे मॉडल ने सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन


53वीं प्रदर्शनी का मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत था। इसके तहत सात प्रमुख उप विषयों जैसे चिरस्थाई कृषि, कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक का विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज के हर्षित पटेल ने कूड़े कचरे से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने वाला मॉडल ग्रीन साइकिल सेंटिनल प्रदर्शित किया। राजकीय इंटर कॉलेज भौती के ओम शर्मा का स्मार्ट पार्किंग सिस्टम मॉडल, केआर बालिका विद्यालय इटावा की गायत्री शर्मा का झटका-रोधी स्ट्रेचर, कन्नौज के कर्तव्य का दुर्घटना या अल्कोहल सेवन करने पर लोकेशन सहित संदेश भेजने में सक्षम स्मार्ट हेलमेट और कन्नौज की साक्षी की ओर से तैयार प्याज काटने की मशीन आकर्षण का केंद्र रहे।


निर्णायक मंडल में डीआईईटी औरैया के आनंद कुमार, डॉ. विजय कुमार तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल रहे। मंडलस्तर पर प्रथम स्थान पाने सभी प्रतिभागी अब प्रदेशस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। शिक्षक वर्ग में अध्यापकों ने नवाचार प्रदर्शित किए। इसमें चिरस्थाई कृषि में डॉ. प्रज्ञा अवस्थी, कचरा प्रबंधन में अर्पित यादव, हरित ऊर्जा में अमित कुमार, उभरती प्रौद्योगिकी में मोहित सिंह को सम्मानित किया गया।


यह रहे विजेता
विषय जूनियर नॉन वर्किंग संवर्ग जूनियर वर्किंग मॉडल सीनियर वर्किंग मॉडल संवर्ग
चिरस्थाई कृषि मानवी शुक्ला अथर्व दुबे अमित कुमार
कचरा प्रबंधन निशांत अनंत कुमार अमन कुमार

हरित ऊर्जा पीयूष गौतम यश द्विवेदी हर्षित पटेल
उभरती प्रौद्योगिकी कृतिका आंजनेय सिंह गौर आदित्य सिंह
गणितीय मॉडलिंग तेजस शुक्ला शारदा प्रशांत यादव

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कुशल पांडेय आराध्य तिवारी श्लोक मिश्रा
जल संरक्षण शौर्य सिंह रितेश प्रथम दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed