फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity crisis, 34 substations lost electricity in 15 minutes of rain, more than 18 lakh people were upset

बिजली संकट: 15 मिनट की बारिश में बही 34 सबस्टेशनों की बिजली,18 लाख से ज्यादा लोग हुए परेशान

Thu, 30 Jun 2022 01:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jun 2022 01:04 AM IST
सार

भीषण गर्मी में सही बिजली आपूर्ति करने में केस्को का तंत्र विफल रहा। तो वहीं, मानसून की पहली बारिश ने भी तैयारियों की पोल खोल दी है। बुधवार को 15 मिनट की मामूली बारिश भी केस्को का तंत्र नहीं झेल सका, जिससे 18 लाख से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Electricity crisis, 34 substations lost electricity in 15 minutes of rain, more than 18 lakh people were upset
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सुबह साढ़े पांच बजे पांच मिनट और सुबह सवा नौ बजे 10 मिनट की बारिश से केस्को के कुल 93 सबस्टेशनों में 34 सबस्टेशनों की बिजली गुल हो गई। फॉल्ट होने से तीन से आठ घंटे तक बिजली नहीं आ सकी। इससे करीब 18 लाख लोग परेशान हुए। जरा देर की बारिश ने शहर का बिजली तंत्र धराशायी कर दिया। मंगलवार को 24 घंटे में बिजली की मांग 740 मेगावाट तक पहुंची। बिजली न मिलने से परेशान शहरियों ने केस्को के हेल्पलाइन नंबर 18001801912 पर शिकायतें दर्ज कराईं।

विज्ञापन

सर्वोदय नगर डिवीजन में इंसुलेटर खराब होने से पांच फीडर बंद हो गए। इससे काकादेव, सर्वोदय नगर से जुड़े मोहल्लों में सुबह सवा नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद तीन फीडर बंद हो गए, जो शाम छह बजे चालू हुए। दिन भर बिजली न मिलने से यहां पेयजल संकट भी गहरा गया। शाम को छह बजे पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। नौबस्ता में सुबह से नौ बार बिजली आधे से एक घंटे बाद आती जाती रही। दहेली सुजानपुर में सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बिजली गुल रही। 

विज्ञापन

हैरिसगंज सबस्टेशन से फेथफुलगंज, मीरपुर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सुबह 8:50 बजे से 11:40 बजे तक बंद रही। इसके बाद टामिल फीडर की एचटी लाइन टूटने से बिजली सुबह साढ़े 10 बजे से शाम सात बजे तक बंद रही। फेथफुलगंज के अनीस अंसारी ने बताया कि हैरिसगंज सबस्टेशन से 11 घंटे तक बिजली गुल रही। केस्को सबस्टेशन से बताया गया कि पेड़ गिरने से एचटी लाइन टूटने के कारण बिजली मरम्मत में समय लग रहा है। संजय गांधी नगर में सुबह सवा नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बिजली नहीं रही। 

बौद्ध नगर क्षेत्र में सुबह साढ़े पांच बजे शाम सवा पांच बजे तक बिजली गुल रही। बाबूपुरवा सबस्टेशन से नई मस्जिद, बेगमपुरवा की बिजली मंगलवार रात एक बजे से बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक बंद रही। इलाकाई निवासी मोहम्मद अकील शानू ने बताया कि रात में उसम से लोग परेशान हुए और दिन में बिजली ने परेशान किया। इसके अलावा बिरहाना रोड, खास बाजार, आलूमंडी सबस्टेशन के धनकुट्टी में बिजली सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े 10 बजे तक बंद रही। इसके अलावा आवास विकास हंसपुरम, हनुमंत विहार, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, , तलाक महल, रावतपुर गांव, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा।

विज्ञापन

बारिश से हुए फॉल्ट को बनाने में दिन भर केस्को की गैंग लगी रही। एहतियात के तौर पर बारिश होते ही बिजली बंद कर दी जाती है। जहां जहां चालू लाइनों में बारिश के पानी से इंसुलेटर खराब हो जाते हैं। ज्यादातर बारिश के फॉल्ट इंसुलेटर में पानी पड़ने से हो जाते हैं। समय से फॉल्ट की मरम्मत की गई।  -चंद्रशेखर अंबेडकर, मीडिया प्रभारी, केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed