{"_id":"5e2045958ebc3e4afd2fc7c5","slug":"electricity-connection-will-be-available-online-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन ही मिलेगा बिजली कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन, आपके काम की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन ही मिलेगा बिजली कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन, आपके काम की खबर
Thu, 16 Jan 2020 05:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Jan 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर में अब नया बिजली कनेक्शन सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने पर ही मिलेगा। जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में हिचकते हैं या नहीं कर सकते हैं, उन्हें केस्को के सबस्टेशन और डिवीजन ऑफिस में मौजूद केस्को के प्रतिनिधि मदद करेंगे।
अगर फिर भी किसी को शिकायत है तो वह केस्को मुख्यालय बिजली घर में आ सकता है। घरेलू कनेक्शन झटपट पोर्टल और कॉमर्शियल व औद्योगिक कनेक्शन निवेश मित्र पोर्टल से मिलेंगे।
केस्को एमडी अजय माथुर ने सभी एक्सईएन और अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन माध्यम से ही आए आवेदन को स्वीकार करें। एक भी कनेक्शन ऑफलाइन नहीं दिया जाएगा। ऑफलाइन कनेक्शन देने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

Trending Videos
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
बिजली कनेक्शन के लिए केस्को की वेबसाइट kesco.co.in और यूपीपीसीएल की वेबसाइट upenergy.in पर झटपट और निवेश मित्र के लिंक से आवेदन कर सकते हैं। घरेलू, राजकीय संस्थागत और अस्थायी कनेक्शन (एक किलोवाट से 49 किलोवाट तक) के लिए झटपट पोर्टल और कॉमर्शियल व औद्योगिक कनेक्शन के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन जमा कराकर रजिस्ट्रेशन करा लें। झटपट पोर्टल का सीधे लिंक जानने के लिए गूगल पर apps.uppcl.org/jhatpatconn/frm.login.aspx पर क्लिक करें और निवेश मित्र के लिए niveshmitra.up.nic.in पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। साइबर कैफे, जनसेवा केंद्रों से भी आवेदन हो सकते हैं।

बिजली कनेक्शन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर मिलेगा। एक भी कनेक्शन ऑफलाइन नहीं दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं की लंबे समय से कनेक्शन न मिलने की शिकायत का निस्तारण होगा और मॉनीटरिंग के साथ पारदर्शिता भी रहेगी। - अजय कुमार माथुर, केस्को एमडी