फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electric engine run on kanpur farrukhabad railway route

दीपावली से पहले कानपुर-कासगंज रूट पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन, सेटअप लगाने का चल रहा काम

Fri, 21 Jun 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Jun 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
electric engine run on kanpur farrukhabad railway route
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा इलेक्ट्रिक इंजन - फोटो : अमर उजाला
दीपावली से पहले अक्तूबर में कानपुर-कासगंज रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ने लगेगा। शुक्रवार को कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की जांच करने पांच सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे मुख्य संरक्षा अधिकारी बीआर विप्लवी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन बिछने का काम पूरा हो गया है। सेटअप (ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण) लगाने का काम चल रहा है। इलेक्ट्रिक इंजन इस रूट पर दौड़ने के बाद यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। ट्रेनों की रफ्तार और संख्या दोनों बढ़ेंगी।
विज्ञापन


 

बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या और रफ्तार, कानपुर वाया इटावा दिल्ली रूट का भार होगा कम

कानपुर और कासगंज में डीजल इंजन को बदलने में लगने वाला समय भी बचेगा। रेलवे ने पहली बार करीब 210 किमी लंबी लाइन को 12 माह के भीतर बिछाने का काम किया है। ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

काम की मॉनीटरिंग की जा रही है। कानपुर के कल्याणपुर से लखनऊ के बीच मेमो ट्रेन का संचालन हो रहा है। कल्याणपुर से कासगंज के बीच इलेक्ट्रिक इंजन चलने से मेमो ट्रेन को आगे भी बढ़ाया जाएगा।  

मुख्य संरक्षा अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य पूरा होते ही ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के समय में बचत होगी। कानपुर वाया इटावा दिल्ली रूट पर भार भी कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed