फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election,school,BSA,voter,DM

743 परिषदीय स्कूलों में नहीं विद्युत संयोजन

Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
election,school,BSA,voter,DM
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। मतगणना केंद्रों को सभी तरह की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। जनपद के 743 परिषदीय विद्यालयों में विद्युत संयोजन नहीं हो सका है। ऐसे में बिना विद्युत के मतदान कार्मिकों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मतदाताओं को भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। जनपद के कुल 1729 परिषदीय विद्यालयों में 986 में विद्युत संयोजन किया गया है। इन विद्यालयों में यह सुविधा ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए कंपोजिट ग्रांट से की गई है। 1592 विद्यालय कक्षों में वायरिंग और विद्युत उपकरण का काम पूरा किया गया है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने स्कूलों में इस प्रगति को नाकाफी बताया था। परिषदीय विद्यालयों में ज्यादातर को मतदान केंद्र बनाया गया है। इनमें बिना विद्युत संयोजन वाले स्कूल भी केंद्र बन गए हैं। विद्युत संयोजन न होने से मतदान कार्मिकों और मतदाताओं को मतदान के दिन दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इंसेट--
986 स्कूलों में विद्युत संयोजन की सुविधा है। शेष में ऑपरेशन कायाकल्प से कंपोजिट ग्रांट से कार्य कराया जा रहा है। जो विद्यालय मतदान केंद्र बनाए गए हैं, अगर उनमें विद्युत संयोजन नहीं है, तो वहां प्राथमिकता पर विद्युत संयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed