फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

14 से 17 तक फीडरों में चार घंटे की रहेगी कटौती

Mon, 14 Oct 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
electicity
कोंच। कोंच उपखंड के अंतर्गत आने वाले सभी 33 केबी के बिजलीघरों से जुड़े उपभोक्ताओं को चार दिन बिजली किल्लत से जूझना पड़ेगा। एसडीओ ने बताया कि कोंच आराजी लेन में स्थापित 132 केबी के बिजली घर में रखे 20 एमबीए के ट्रांसफार्मर को हटा कर उसके स्थान पर 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर रखा जाना है जिससे कुछ दिन लोगों को दिन में कुछ घंटे कटौती से जूझना पड़ेगा। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया है कि 132 केबी बिजली घर में अभी 20-20 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इनमें से एक 20 एमबीए ट्रांसफार्मर को हटा कर उसके स्थान पर 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इस स्थिति में सारा लोड 20 एमबीए के एक ही ट्रांसफार्मर पर रहेगा। जिससे फीडरों में क्रमश सप्लाई दी जाएगी। ट्रांसफार्मर बदलने की इस पूरी प्रक्रिया में चार दिन का समय लगेगा, लिहाजा 14 से 17 अक्तूबर तक सभी फीडरों में पर चार चार घंटे की बिजली कटौती रहेगी। एसडीओ ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed