{"_id":"63ff44bfc57131fe9205701e","slug":"elders-fought-in-unnao-in-the-quarrel-of-children-there-was-fierce-fighting-on-both-side-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का था झगड़ा, लड़ पड़े बड़े: एक ने दूसरे पर डाली थी जलती माचिस, विरोध पर कहासुनी...फिर जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का था झगड़ा, लड़ पड़े बड़े: एक ने दूसरे पर डाली थी जलती माचिस, विरोध पर कहासुनी...फिर जमकर मारपीट
Wed, 01 Mar 2023 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 01 Mar 2023 05:58 PM IST
सार
जिले की कांशीराम कॉलोनी में दो बच्चों में झगड़ा हो गया। इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बड़े ही आपस में लड़ पड़े, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार सुबह बच्चों के झगड़े से शुरू हुए विवाद में बड़े आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
शहर के काशीराम कॉलोनी निवासी गुड्डू पुत्र खुदाबक्स के बेटे अब्दुल स्कूल जाने के लिए वैन का इंतजार कर रहा था। वहीं पर कॉलोनी निवासी अहमद पुत्र आसम का बेटा अद्दू खेल रहा था। तभी दोनों बच्चों में आपस में विवाद होने लगा। इसकी जानकारी पर दोनों पक्षों के परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। यहां गुड्डू ने एक मामले में गवाही होने के कारण अहमद पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष ने अपने बेटे पर जलती माचिस की तीली डालने का विरोध करने पर मारपीट की बात कही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।