फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly person takes own life after suffering pain from a broken leg.

Kanpur News: पैर टूटने के बाद दर्द से परेशान बुजुर्ग ने दी जान

Mon, 05 Oct 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly person takes own life after suffering pain from a broken leg.
कानपुर। नरवल गांव निवासी प्रताप सिंह (85) ने पैर टूटने के बाद लगातार दर्द से परेशान होकर शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पत्नी विमला देवी छत पर पहुंचीं तो पति का शव पिलर के सहारे फंदे से लटका पाया। परिजन के मुताबिक करीब छह साल पहले एक हादसे में प्रताप सिंह का बायां पैर टूट गया था। उपचार के बाद भी पैर में दर्द और चलने-फिरने की समस्या बनी रहती थी। बुजुर्ग के बड़े बेटे अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद पिता ने दर्द की दवा ली और कमरे में सोने चले गए। देर रात वह वॉकर के सहारे छत पर चले गए। वहां फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पत्नी विमला ने उनका शव देखा। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग के पैर के दर्द से परेशान होकर खुदकुशी की बात सामने आई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed