गुस्से से आगबबूला महिलाओं को देख पीछे भागी पुलिस, 3 घंटे तक चला बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा फ्रेंड्स कालोनी इलाके में जेपी गार्डन के पास गुरुवार को आर्मी पब्लिक स्कूल की बस से कुचल जाने से अधेड़ की मौत के बाद तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। रास्ता जाम करने वालों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करने की कोशिश की। पुलिस के लाठियां फटकारते ही महिलाओं का आक्रोश बढ़ गया। वे पुलिस से भिड़ गईं। ये सब देख पुलिस पैर पीछे खींचने को मजबूर हो गई।
रास्ता जाम होने की सूचना ही फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए, लेकिन रास्ता जाम करने वालों ने उनकी एक न सुनी। इस पर बाद मे आसपास के थानों की फोर्स बुलाई गई। सदर विधायक सरिता भदौरिया के सामने रास्ता जाम करने वाली महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस उनकी बात सुनने के बजाय लाठिया बरसाई। वे पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि विधायक के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुल गया।
पापा का शव देखकर चीख पड़ी ज्योति
जाम से बच्चाें को भी हुई दिक्कत
मजदूरी कर परिवार का करता था भरण पोषण