फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly man injured in an accident dies relatives block the road by placing body police pacified the situation

Hamirpur: हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया मामला

Fri, 13 Dec 2024 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:49 PM IST
सार

Hamirpur News: जरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को  हुए सड़क हादसे में दस लोग घायल हो गए थे। इसमें एक घायल की मौत हो गई थी, जिसके शव को रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Elderly man injured in an accident dies relatives block the road by placing body police pacified the situation
परिजनों को समझती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे से ममना मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बुधवार को दस लोग घायल हो गए थे। इसमें एक घायल की उरई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने सरीला-जलालपुर मार्ग में ममना तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन नमामि गंगे से मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन

पुरैनी निवासी चालक धीरेंद्र कुमार (24) बुधवार सुबह दस बजे अरविंद (30) पुत्र मूलचंद्र, ममना निवासी राहुल (18) पुत्र मूलचंद्र, रोहित (22) पुत्र ज्वाला प्रसाद, जगराम (40) पुत्र नन्दू, जयराम (40) पुत्र मइयादीन, बिज्जी (55) पुत्र भवानीदीन, राजू (42) कढोरा, अरविंद (37) पुत्र मातादीन,श्यामबाबू (15) पुत्र शिवचरन  मजदूरों को लेकर नमामि गंगे की सड़क मरम्मत का सीमेंट लेकर खेड़ा शिलाजीत जा रहे थे।

विज्ञापन

शव को लाकर परिजनों ने जाम लगा दिया
तभी बरगवां मार्ग अचानक  बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप असंतुलित होकर पलट गई।  पिकअप पलटने से सीमेंट की बोरियां मजदूरों के ऊपर जा गिरी। हादसे में दस मज़दूर घायल हुए थे। इलाज के दौरान बिज्जी की उरई मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। इसके बाद शव को लाकर परिजनों ने जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से खुलवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed