फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly Man Found Dead in Field in Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder Over Land Dispute

कन्नौज: खेत में संदिग्ध हालत में मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने लगाया जमीनी विवाद में हत्या का आरोप

Tue, 25 Aug 2026 12:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 12:58 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव में खेत पर गए वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शाहमुद्दीन पुत्र हसमत के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Elderly Man Found Dead in Field in Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder Over Land Dispute
जमीनी विवाद में हत्या का आरोप - फोटो : amar ujala

विस्तार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों ने पास के गांव के कुछ लोगों पर रंजिश का आरोप लगाते हुए जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed