फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Elderly man arrested for Misdeeds with minor girl

हैवानियत: छह साल की बच्ची से 75 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, बालिका की हालत देख परिजनों के उड़े होश

Thu, 02 Jul 2026 05:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 02 Jul 2026 05:54 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में 75 वर्षीय वृद्ध ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Elderly man arrested for Misdeeds with minor girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ननिहाल आई छह साल की बालिका से रविवार को 75 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ले में उनके भाई रहते हैं। वह भाई के यहां शादी समारोह में आई थी।
विज्ञापन


28 जून की दोपहर उनकी बेटी मोहल्ले में दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। मल्हौंवा रोड नहर बाईपास निवासी चांद खां (75) उनकी बेटी को उठा ले गया। आरोप है कि एकांत में ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची बालिका की हालत देख परिजन के होश उड़ गए।
विज्ञापन

कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार को तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बताया कि आरोपी चांद खां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed