{"_id":"6a60c33d6cef5f8346023709","slug":"elderly-husband-alleges-wife-hurls-abuse-and-beats-him-with-shoes-pleads-to-dm-for-justice-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"41 साल के वैवाहिक रिश्ते में दरार: बुजुर्ग पति बोला- गालीगलौज कर पत्नी जूतों से पीटती है, DM से न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 साल के वैवाहिक रिश्ते में दरार: बुजुर्ग पति बोला- गालीगलौज कर पत्नी जूतों से पीटती है, DM से न्याय की गुहार
Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
सार
Kanpur News: जिलाधिकारी के जनता दर्शन में एक बुजुर्ग अपनी पत्नी की शिकायत लेकर पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
न्याय की गुहार लगाता बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी के जनता दर्शन में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। 41 वर्षों से वैवाहिक जीवन बिता रहे एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी पर मारपीट, गाली-गलौज और जूतों से पीटकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है।
बुजुर्ग ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उसने जीवनभर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण किया। खेत बेचकर मकान बनवाया, बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई और तीनों बेटों की शादी भी कराई। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन भी खरीदी, लेकिन अब वही पत्नी उसके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी आए दिन उससे गाली-गलौज करती है और कई बार जूतों से भी मारपीट कर चुकी है।

उसने कहा कि बुढ़ापे में उसे सम्मान और सहारे की उम्मीद थी, लेकिन उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। इससे उसका मानसिक और शारीरिक रूप से जीवन प्रभावित हो रहा है। जनता दर्शन में मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रकरण को प्रोबेशन विभाग को दिया है। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।