फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elder brother murdered on complaint of selling liquor

उन्नावः शराब बेचने की शिकायत पर बड़े भाई की हत्या, आरोपी हिरासत में

Thu, 25 Jun 2020 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Elder brother murdered on complaint of selling liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घर में चोरी छिपे शराब बेचने के विरोध और पुलिस से शिकायत करने से नाराज छोटे भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर 70 वर्षीय बड़े भाई पर डंडों व ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है जबकि उसके दोनों बेटे भाग निकले। 

विज्ञापन


ग्रामीणों व परिजनों ने उच्चाधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक को बुलाने की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सिलसिलेवार जानकारी भी दी। एएसपी ने कड़ी कारवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के जवन गांव निवासी दलगंजन सिंह (70) सात भाइयों में दूसरे नंबर के थे। छोटा भाई (छठे नंबर का) राकेश सिंह क्षेत्र के ठेकों से देशी शराब लाकर घर में अवैध तरीके से बिक्री करता था। घर में भीड़ जुटने व अक्सर गाली-गलौज से तंग बड़ा भाई दलगंजन लगातार इसका विरोध करता था। पिछले दिनों दलगंजन ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार 22 जून को पुलिस राकेश को थाने ले गई और शाम को छोड़ दिया। इसके बाद से राकेश लगातार बड़े भाई व परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ा कर रहा था। बुधवार देर शाम को भी वह गाली-गलौज कर रहा था। दलगंजन ने विरोध किया तो राकेश ने अपने बेटे सूरज व चंदन के साथ मिलकर दलगंजन पर डंडों व ईंट से हमला कर दिया। चेहरे व सिर पर ईंट लगने से उसकी मौत हो गई। 

भतीजे रामकिशोर व भाई मदन सिंह दलगंजन का बचाव करने के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी पथराव कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। औरास एसओ राजबहादुर पहुंचे और मुख्य आरोपी राकेश को हिरासत में ले लिया।

एसओ ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने रामपुर गड़ौवा-रहीमाबाद संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया। बवाल बढ़ते देख पुलिस ने दलगंजन के शरीर में हरकत होने और तुरंत अस्पताल ले चलने की बात कहकर आनन-फानन जीप से औरास सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने दलगंजन को मृत घोषित कर दिया। 

एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल और सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी भी पहुंचे परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने खून लगी उस ईंट व डंडों को कब्जे में लिया है। सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अवैध तरीके से शराब बेचने की शिकायत पर राकेश को थाने लाया गया था। 

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के बाद उसे हिदायत देकर मुचलके पर छोड़ा गया था। परिवार के लोग राकेश व उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। राकेश को थाने में बैठाया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मांगी गई है।


एडीजी के जाते ही हत्या से सनसनी
जिले में हत्या की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताकर एजीजी एसएन साबत के जिले से निकलते ही औरास थानाक्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या से पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। एएसपी दक्षिणी व सीओ बांगरमऊ भागकर मौके पर पहुंचे। एसपी रोहन पी कनय ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना से पहले थाना पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इसकी रिपोर्ट भी एएसपी से मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed