फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eight years old girl raped in hardoi

8 साल की मासूम को ट्राली में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

Wed, 21 Feb 2018 10:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Feb 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
eight years old girl raped in hardoi
डेमो पिक

विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका को युवक ने दबोच लिया। पास ही खड़ी ट्राली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर बेनीगंज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
 

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका सोमवार देर शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने उसका मुंह दबाकर गांव के बाहर ट्राली में ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

विज्ञापन

 

पीड़ित बालिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीणों ने बालिका को लेकर ही आरोपी को खोजना शुरू किया। देर रात आरोपी को घर जाते समय पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना बेनीगंज कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed